बदरीनाथ हाईवे पर जाम में फंसी 108 एंबुलेंस, आशा और एनएम ने कराया सुरक्षित प्रसव

0

बदरीनाथ हाईवे पर जोगीधार के पास जाम में फंसी 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला का आशा और एनएम ने सुरक्षित प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

delivery

बदरीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक जाम के कारण एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जोगीधार के पास 108 एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसके बाद एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पल्ला गांव निवासी 22 वर्षीय उमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर जोगीधार के पास जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में मौजूद आशा कार्यकर्ता और एनएम ने तुरंत प्रसव कराने का निर्णय लिया।

आशा और एनएम की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जाम खुलने के बाद जच्चा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दोनों को भर्ती किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हाईवे पर लगातार लग रहे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, खासकर मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!