गंगा में डूबे दो लोगों में से एक का शव बरामद, महिला की तलाश अब भी जारी

0

सिंगटाली में गंगा में डूबे दो लोगों में से एक का शव एसडीआरएफ ने शिवपुरी क्षेत्र के पास बरामद किया है। लापता महिला ऋतु माहेश्वरी की तलाश तीसरे दिन भी जारी है।

rishikesh

सिंगटाली क्षेत्र में गंगा में डूबे दो लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को शनिवार को एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नरेश उपाध्याय के रूप में हुई है। वहीं, लापता महिला ऋतु माहेश्वरी की तलाश अभी भी जारी है।

एसडीआरएफ की टीम पिछले तीन दिनों से गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। डीप डाइवर, स्कूबा डाइवर्स, राफ्ट और आधुनिक उपकरणों की मदद से संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शिवपुरी क्षेत्र के पास गंगा से एक शव बरामद किया गया है। लापता महिला की खोज के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। गंगा के अलग-अलग संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला की तलाश में एसडीआरएफ हर संभव प्रयास कर रही है। टीम नदी के बहाव और संभावित स्थानों को ध्यान में रखते हुए अभियान को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!