मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹176.59 करोड़ पेंशन
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मई 2026 माह की पेंशन राशि एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान कुल 9,74,338 लाभार्थियों को ₹176.59 करोड़ की धनराशि भेजी गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।
सीएम धामी ने सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और सामाजिक न्याय के लिए लगातार काम कर रही है।
