आपदा प्रबंधन में यूकाडा की पहल, 8 हेली कंपनियां देंगी 80 घंटे मुफ्त सेवा

0
image93

उत्तराखंड में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूकाडा ने महत्वपूर्ण पहल की है। चारधाम यात्रा में सेवाएं दे रहीं 8 हेली कंपनियां राहत और बचाव कार्यों के लिए कुल 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा उपलब्ध कराएंगी।

यूकाडा के अनुसार, हर हेली कंपनी को 10 घंटे की मुफ्त फ्लाइंग सेवा देने की शर्त टेंडर प्रक्रिया में ही शामिल की गई थी। इस सेवा का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, एयर रेस्क्यू और दुर्गम क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में किया जाएगा।

बताया गया कि अप्रैल से अब तक केदारनाथ क्षेत्र और अन्य धामों से 100 से अधिक बीमार श्रद्धालुओं व जरूरतमंदों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। पिछले एक वर्ष में 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए मदद पहुंचाई गई।

यूकाडा का कहना है कि मानसून के दौरान भूस्खलन, अतिवृष्टि और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यह सेवा पहाड़ी क्षेत्रों के लिए लाइफलाइन साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!