उत्तराखंड: बहन की मौत के बाद जीजा पर HIV संक्रमण छिपाने और फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
image56

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की मौत के बाद उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन HIV संक्रमित पाई गई थी, लेकिन उसके पति ने अपनी जांच कराने से बचने की कोशिश की और बाद में कथित तौर पर फर्जी जांच रिपोर्ट भेजी।

मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, महिला को 14 फरवरी 2026 को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान महिला HIV संक्रमित पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला के पति और बेटे की भी जांच कराने की सलाह दी थी।

आरोप है कि पति जांच कराए बिना अस्पताल से चला गया। कुछ दिन बाद उसने व्हाट्सएप पर अपनी HIV जांच रिपोर्ट भेजी और उसे ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट की रिपोर्ट बताया। लेकिन जब अस्पताल से जानकारी ली गई तो पता चला कि रिपोर्ट पर लिखा यूएचआईडी किसी अन्य महिला मरीज से जुड़ा हुआ था। अस्पताल रिकॉर्ड में आरोपी पति के नाम से कोई जांच दर्ज नहीं मिली।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बीमारी की जानकारी छिपाने और फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के कारण उसकी बहन की जान को खतरा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!