Pithoragarh News: सुबह पति की मौत की खबर मिली, दोपहर में पत्नी का शव नाले में मिला

0
image55

पिथौरागढ़। पति की मौत की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों बाद पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के पति की मौत रविवार सुबह मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी, जबकि दोपहर में महिला का शव पिथौरागढ़ नगर के पास नैनी-सैनी क्षेत्र में मिला।

जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से पिथौरागढ़ के भुरमुणी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका ससुराल मध्य प्रदेश के रीवा में था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार शाम रीवा से पिथौरागढ़ पहुंची थी और नगर के कुमौड़ क्षेत्र में अपने पिता के घर गई थी।

रविवार सुबह महिला को उसके ससुराल से फोन पर पति के निधन की जानकारी मिली। इस खबर के बाद वह गहरे सदमे में आ गई। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकली और नैनी-सैनी की ओर चली गई।

दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्रिकेट एकेडमी के पास एक नाले में महिला का शव पड़ा है। सूचना पर जाजरदेवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!