बौर जलाशय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पर्यटन संभावनाओं का लिया जायजा

0
image190

ऊधम सिंह नगर, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय दौरे के दौरान गूलरभोज स्थित बौर जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मोटरबोट के जरिए जलाशय का भ्रमण कर यहां मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन और साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बौर जलाशय को भविष्य में जल क्रीड़ा और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!