मजदूरी से लौट रहे युवक पर गुलदार का हमला, बाल-बाल बची जान
चंपावत। चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक घायल हो गया, लेकिन उसकी सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
