हाथी के हमले में महिला घायल, खेत में जा गिरी
कोटद्वार क्षेत्र के एक गांव में महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत की ओर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
