उत्तरकाशी में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी, लोगों को हुई परेशानी
उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल मार्ग तक सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में भी सड़कें पानी से भर जाती हैं। अस्पताल जाने वाले मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हुई। लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि बरसात के मौसम में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
