मसूरी में नई बाइक रेंटल सेवाओं पर फिलहाल रोक, नियमों की होगी सख्त जांच

0
image53

देहरादून, 24 जून। पर्यटन नगरी मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने नई बाइक रेंटल सेवाओं को अनुमति देने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी है।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में संचालित बाइक रेंटल संस्थानों का निरीक्षण कर उनकी वैधता और नियमों के अनुपालन की जांच की जाए। जांच के दौरान पार्किंग व्यवस्था, स्वीकृत वाहनों की संख्या तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाने की तैयारी की गई है। बिना अनुमति संचालित होने वाली सेवाओं और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग का कहना है कि पर्यटन सीजन में यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने और पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकृत संस्थानों को भी सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों से अभियान की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!