भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी का जन्मदिन कुछ अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया गया।

0
image289

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी का जन्मदिन कुछ अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया गया।

चमोली जनपद के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ खुशी के पल साझा किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का सम्मान किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। यह आयोजन समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और सम्मान की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
इस मौक़े पर युवा मोर्चा से यश प्रताप सिंह ,मनीष रावत, महावीर आदी लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!