शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, श्रद्धेया शैलदीदी से की मुलाकात
हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को शांतिकुंज पहुंचे, जहां उन्होंने गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
