रुड़की में मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

0
image313

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, नवाचार और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका प्रयास’ का संदेश विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी नागरिकों की सहभागिता को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सुशासन, जनकल्याण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!