सांकरी गांव का अग्निवीर लापता, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज
घर से ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाने के लिए 16 जून को निकला था सूरज
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में सांकरी गांव का अग्निवीर सूरज भट्ट (21) पुत्र सोहनलाल भट्ट ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने पर भी जवान का कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने कंडीसौड़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक जवान का कुछ पता नहीं चल पाया है।
लापता अग्निवीर के पिता सोहन लाल भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सूरज दो साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती दार्जिलिंग में है। 12 जून को वह ड्यूटी से घर पहुंचा और 16 जून को वह घर से ड्यूटी पर दर्जिलिंग जाने के लिए निकला था। कुछ दिनों बाद संपर्क करने पर जब उसका मोबाइल फोन बंद मिला तो दार्जिलिंग में उसकी यूनिट से संपर्क किया गया।
