जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
कोटद्वार। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एक ही स्थान पर सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
शिविर में पहुंचे लोगों के आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
