बरसाती नाले को डायवर्ट करने और प्रभावितों की व्यवस्था के दिए निर्देश

0
image197

पगनो गांव पहुंचे विधायक लखपत ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने आपदा प्रभावित पगनो गांव का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को गांव के ऊपरी हिस्से से आ रहे बरसाती नाले को शीघ्र डायवर्ट करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों के लिए रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लखपत बुटोला ने ग्रामीणों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और किसी भी खतरे की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की। उन्होंने प्रशासन को भी लगातार निगरानी बनाए रखने और आवश्यक राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ज्योतिर्मठ ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र सुंदरियाल तथा तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!