स्कूटी पर खरोंच बन गई हत्या की वजह, ऐसे रची खूनी साजिश, क्राइम वेब सीरीज का आदी था आरोपी

0
image384

रानीखेत के ऐना गांव में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय सागर सिंह बिष्ट की बेरहमी से हत्या, बुआ-दादी पर जानलेवा हमला। पुलिस जांच में खुलासा- दो महीने पहले शादी में स्कूटी पर लगी मामूली खरोंच को लेकर हुए विवाद ने खूनी रंजिश का रूप लिया। 

शांतिप्रिय कुमाऊं के ऐना गांव में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने न केवल एक जघन्य अपराध की कहानी लिखी है बल्कि हमारे समाज के सामने कई गंभीर और असहज करने वाले सवाल भी खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है उसके अनुसार महज दो महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी पर आए मामूली स्क्रैच (खरोंच) को लेकर उपजा विवाद इस खूनी रंजिश की वजह बना। आरोपी ने इस छोटी सी बात को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और बदला लेने की ठान ली।

उसने बाकायदा हथियार खरीदे और पूरी योजना बनाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस खुलासे ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आज की युवा पीढ़ी छोटी-छोटी बातों पर अपना मानसिक संतुलन और धैर्य खोती जा रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!