देवप्रयाग में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका, देवस्थानम बोर्ड पर दिए बयान का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध
देवप्रयाग । चारधाम देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर देवप्रयाग में सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए देवप्रयाग संगम तट पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
