बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला: बीकेटीसी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

0
aarapa-paramatha-natayal_4cf1c2afada96a0ede2285c10ec99be3(1)_copy_956x538

बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में पुलिस ने प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच अभी जारी है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

सुबह गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय में मामले से संबंधित विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।बता दें कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!