खेत को नुकसान पहुंचाने पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

0
roorkee_1634538563_copy_797x538

खेत की तारबाड़ तोड़ने और जमीन खुर्द-बुर्द कर गाली-गलौज व जान से मारने धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देहरादून के बालावाला निवासी आशा देवी, संजीव कुमार और सुरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने खानपुर थाना क्षेत्र के भोवावाली गांव में कुछ भूमि खरीद रखी है। रायसी के सुमेरचंद, संजय, ईश्वर, बृजपाल, अमन, आकाश, रवि और अमित ने उनके खेत की तारबाड़ को तोड़ दिया। जमीन को भी खुर्दबुर्द कर विरोध करने पर गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!