छात्रों की गूंज – संविधान संवाद” कार्यक्रम के जरिए युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: डॉ. अनिल जयहिंद

0
IMG-20260714-WA0005_copy_956x538

17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा “छात्रों की गूंज” महा-संवाद कार्यक्रम।पेपर लीक, बेरोजगारी, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होंगे प्रदेश के छात्र और युवा।राहुल गांधी जी के सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा के संकल्प को घर-घर पहुंचाएगा ओबीसी विभाग।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘मिशन मैन’ डॉ. अनिल जयहिंद ने आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने देश और प्रदेश में युवाओं, छात्रों और पिछड़ों के अधिकारों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार को घेरा और कांग्रेस की आगामी रणनीति को साझा किया।17 जुलाई को ‘छात्रों की गूंज’ महा-संवादडॉ. अनिल जयहिंद ने घोषणा की कि आगामी 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में “छात्रों की गूंज – संविधान संवाद” कार्यक्रम का एक विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के छात्र-युवाओं को एक ऐसा लोकतांत्रिक मंच देना है जहां वे बिना किसी डर के अपनी बात खुलकर रख सकें और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकें।युवाओं के साथ हो रहा है क्रूर मजाकप्रेस को संबोधित करते हुए डॉ. जयहिंद ने कहा, “आज पूरे देश और विशेषकर उत्तराखंड का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हर तरफ नौकरियों में धांधली और पेपर लीक का बोलबाला है, जिसने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है और रोजगार के अवसर समाप्त हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ हो रहे इस क्रूर मजाक को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”राहुल गांधी की सोच को बढ़ाएंगे आगेउन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी लगातार सड़क से लेकर संसद तक छात्रों, युवाओं, पेपर लीक, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी सोच और विजन को आगे बढ़ाते हुए ओबीसी कांग्रेस इस देशव्यापी संवाद अभियान को उत्तराखंड की धरती से नई धार दे रही है।पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड ओबीसी विभाग के प्रदेश प्रभारी रोहतास बसोया, विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी बीरेंदर रावत,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग डॉ गौरव चौधरी, ओबीसी नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ विकास यादव,प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।डॉ प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!