हरेला हमारी संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों
प्रकृति, पर्यावरण और समृद्धि के प्रतीक हरेला पर्व के शुभ अवसर पर आज चमोली में जिला भेषज सहकारी संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
