राहुल गांधी ने कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय अमर मेहता के निधन पर जताया शोक, परिजनों को भेजा संवेदना पत्र
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) श्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अमर मेहता के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने स्वर्गीय अमर मेहता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री गांधी ने स्वयं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।श्री भंडारी ने बताया कि श्री राहुल गांधी ने स्वर्गीय अमर मेहता जी के सुपुत्र के नाम एक शोक-संदेश (संवेदना पत्र) भी प्रेषित किया है, जिसमें उन्होंने स्वर्गीय अमर मेहता जी के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।राहुल गांधी द्वारा प्रेषित उक्त शोक-संदेश की प्रति इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।(राजेंद्र सिंह भंडारी) महासचिव (संगठन/प्रशासन)
