बारिश के बाद यमुनोत्री हाईवे पर मलबा पत्थर आने से रास्ता बंद, भूस्खलन से प्रदेश में कई मार्ग बाधित
बारिश के बाद यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क पर पत्थर और मलबा पसरा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
यमुना घाटी में लगातार हो रही बारिश से परेशानी खड़ी हो गई है। यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़क पर पत्थर और मलबा आ रहा है। जिसके चलते रास्ता बंद हो गया है। स्यानाचट्टी और हनुमान चट्टी के बीच सड़क पर कटाव भी हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।
एनएच के ईई मनोज रावत का कहना है कि हाईवे खोलने के प्रयास शुरू किए गए हैं। दोपहर तक रास्ता खुलने की उम्मीद है।
