युवा संवाद सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान
जसपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित युवा संवाद सम्मेलन में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण पर भी विचार व्यक्त किए गए।
शनिवार को ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।भाजपा के काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।
