ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई जारी, 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260719-WA0022_copy_242x538

जनपद टिहरी गढ़वाल में नशे एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा अंजनीसैंण क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दर्शन लाल पुत्र ऋषिराम रतूड़ी, निवासी ग्राम नवाकोट, जाखणीधार, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना हिन्डोलाखाल में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी।जनपद टिहरी में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्तदर्शन लाल पुत्र ऋषिराम रतूड़ीनिवासी: ग्राम नवाकोट, जाखणीधार, जनपद टिहरी गढ़वालउम्र: 46 वर्षबरामदगी52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराबपुलिस टीमहेड कांस्टेबल प्रकाश चन्द्रहेड कांस्टेबल सूर्यप्रकाशटिहरी पुलिस की अपीलजनपदवासियों से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहयोग से ही नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!