धर्मपुर विधानसभा में गूंजा युवाओं का संकल्प, युवा नेतृत्व के समर्थन में निकली युवा संकल्प रैली
अमीषा भट्ट
धर्मपुर विधानसभा में आयोजित युवा संकल्प रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर क्षेत्र में युवा नेतृत्व को आगे लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री महेश जगूड़ी ने की।
