राजकीय आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक एसोसिएशन का निर्वाचन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

0
IMG_7202_copy_956x538

अमीषा भट्ट

निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।निर्वाचन परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के मध्य हुए चुनाव में श्री विष्णु प्रकाश भट्ट निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों के मध्य हुए चुनाव में श्रीमती शीतल जोशी विजयी घोषित हुईं।

महिला सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के मध्य हुए चुनाव में श्रीमती कल्पना धीर निर्वाचित हुईं।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री रामनारायण भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर श्री मनीष गोसाई तथा सचिव पद पर श्री राजकिशोर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अन्य सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने, पंचकर्म संवर्ग की लंबित मांगों, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा संवर्ग के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!