एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अमीषा भट्ट
वर्षों से फरार इनामी वारंटी समेत दो गिरफ्तार, वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज, दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेशन्यूज वायरस नेटवर्क नई टिहरी, 22 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में फरार और गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
कोतवाली चंबा और थाना घनसाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे ₹1,000 के इनामी स्थायी गैर-जमानती वारंटी समेत दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।रानीचौरी-नकोट क्षेत्र से पकड़ा गया इनामी वारंटीकोतवाली चंबा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए ₹1,000 के इनामी वारंटी हिमानन्द पंत पुत्र राखी राम, निवासी ग्राम कोटद्वारा, पोस्ट टिंगरी, थाना चंबा को 20 जुलाई को रानीचौरी-नकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

लगातार अनुपस्थित रहने के चलते न्यायालय द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में दूसरा वारंटी गिरफ्तारइसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित गैर-जमानती वारंटी धर्म सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम बनोली, पट्टी गोनगढ़, थाना घनसाली को भी 20 जुलाई को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय, टिहरी गढ़वाल के समक्ष पेश किया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी- हिमानन्द पंत, निवासी ग्राम कोटद्वार, पोस्ट टिंगरी, थाना चंबा — ₹1,000 का इनामी एवं स्थायी गैर-जमानती वारंटी।- धर्म सिंह, निवासी ग्राम बनोली, पट्टी गोनगढ़, थाना घनसाली — गैर-जमानती वारंटी।इन पुलिस टीमों ने की कार्रवाईकोतवाली चंबा की टीम में उपनिरीक्षक राकेश राणा, हेड कांस्टेबल शशिकांत और होमगार्ड ऋषिपाल शामिल रहे।
वहीं थाना घनसाली की कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक शशिकांत और आरक्षी भास्कर सिंह शामिल रहे।टिहरी पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार और गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी सघन कार्रवाई की जाएगी।
