बनबसा में ‘बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान 4.0’ के तहत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार

0
IMG-20260724-WA0009_copy_717x538

अमीषा भट्ट

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल निर्देशन में जिला टास्क फोर्स (डी०टी०एफ०) द्वारा जनपद चम्पावत के बनबसा कैनाल क्षेत्र में ‘बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान 4.0’ के तहत बाल श्रम निरीक्षण संबंधी अभियान चलाया गया।

जिला श्रम अधिकारी देवेश पांडे ने बताया कि बाल श्रम पर प्रभावी अंकुश लगाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई चम्पावत, पुलिस विभाग की एएचटीयू (AHTU) टीम तथा चाइल्ड हेल्पलाइन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में बनबसा कैनाल क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं सर्वेक्षण अभियान संचालित किया गया।इस विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटलों, ढाबों, व्यावसायिक दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संतोषजनक बात यह रही कि मौके पर कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा स्थानीय प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम कानून और उससे जुड़े प्रावधानों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।

साथ ही, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अपने-अपने संस्थानों में किसी भी बाल श्रमिक को काम पर न रखने के संबंध में अनिवार्य रूप से शपथ-पत्र भी भरवाए गए, ताकि भविष्य में बाल श्रम की किसी भी संभावना पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!