मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20260731-WA0047_copy_807x538

अमीषा भट्ट

जनता की चौखट पर मुख्यमंत्री: धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देशचारधाम यात्रा की सफल व्यवस्थाओं और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों की रक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार, कहा- विकास और पर्यावरण संरक्षण में बना संतुलनदेहरादून, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, गढ़वाल मंडल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के मामलों की नियमित निगरानी करने और लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा एवं चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग और बेहतर प्रबंधन के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

उन्होंने यात्रा मार्गों पर सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार को भी सराहनीय बताया।वहीं विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने के लिए सरकार का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड के बुग्याल केवल प्राकृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यटन गतिविधियों का भी प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार और पर्यटन विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना भी है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

उन्होंने दोहराया कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों का प्रभावी समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!