एसएसपी श्वेता चौबे ने कांवड़ मेला-2026 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं को फल-जल वितरित कर दिया सेवा और सुरक्षा का संदेश

0
IMG-20260801-WA0006_copy_807x538

अमीषा भट्ट

कांवड़ मेला-2026 : सेवा, संवेदनशीलता और सुरक्षा का संदेश लेकर मैदान में उतरीं एसएसपी श्वेता चौबे

मुनि की रेती क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खोया-पाया केंद्र में तैनात पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

एसपीओ को वितरित किए टी-शर्ट, टोपी एवं पहचान पत्र, उत्कृष्ट ड्यूटी हेतु किया प्रोत्साहित

कांवड़ियों को वितरित किए फल, जूस एवं पेयजल*कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने मुनि की रेती क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर एसएसपी ने मेला ड्यूटी में सहयोग कर रहे

एसपीओ को टी-शर्ट, टोपी एवं पहचान पत्र वितरित कर उन्हें उत्कृष्ट एवं समर्पित ड्यूटी के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ यात्रा पर आए *श्रद्धालुओं को फल, जूस एवं पेयजल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।* उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा करने की अपील करते हुए पुलिस द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।एसएसपी ने *खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि भीड़ में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता, धैर्य एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक जरूरतमंद को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, गंगा घाटों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष सतर्कता बनाए रखें, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।टिहरी पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना के साथ कांवड़ मेला-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!