एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस की बड़ी सफलता, सहसपुर नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा

0
IMG-20260801-WA0027_copy_689x538

अमीषा भट्ट

एसएसपी दून के पहुंच के अपराधियों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस

सहसपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में चुराया गया शत प्रतिशत माल हुआ बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त नशे ल है आदी, पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जा चुका है

जेल दिनांक: 30-07-2026 को वादी श्री आदित्य सैनी पुत्र श्री सुन्दर लाल सैनी निवासी प्रतीतपुर धर्मावाला कोतवाली सहसपुर दे0दून ने कोतवाली सहसपुर पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि मे धर्मावाला स्थित उनकी दुकान के ताले तोडकर दुकान से सामान व नगदी चोरी कर ली है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल मु0अ0स0- 185/2026 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशो पर थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 31/07/2026 को चैकिंग के दौरान तिमली धर्मावाला के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मुस्तकीम को घटना में चोरी किये गये सामान तथा नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी तथा लूट के अभियोग में जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* मुस्तकीम पुत्र मौ0 पीरू निवासी ग्राम धर्मावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष*बरामदगी:* 1- घटना में चोरी की गयी नगदी 3125/- रूपये 2- दुकान में रखा हार्डवेयर तथा परचून का सामान, अनुमानित मूल्य 46 हजार रू0

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

1- मु०अ०सँ० – 89/2021 धारा – 380/411 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून2- मु०अ०सँ० – 505/2021 धारा – 394/411 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून3- मु०अ०सँ० – 506/2021 धारा – 25/4 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून4- मु०अ०सँ० – 44/2021 धारा – 457/380/411 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

पुलिस टीम :- 1- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला 2- का0 अजीत सिंह 3- का0 कुलदीप सिंह 4- का0 सुरेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!