एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस की बड़ी सफलता, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
IMG-20260727-WA0038_copy_538x538_2

अमीषा भट्ट ……



*वाहन चोरी की अलग –  अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चुराई गई चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद*

*अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त द्वारा दिया गया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम*

*अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम*

*पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद चोरी किये गये वाहनो को जंगल मे छिपाकर हो जाता था फरार*

*चोरी किए गए वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में था अभियुक्त*


*घटना का विवरण :-*

दिनांक 31/07/2026 को वादी अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर, देहरादून  तथा  वादी अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऑफ स्टेट रायपुर देहरादून ने  थाना रायपुर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिये कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07AV6097 सफेद रंग व स्कूटी संख्या UP14DJ 3598 को रायपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से चोरी कर लिया हैl  उक्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-306/26 धारा-303(2) BNS व मु0अ0स0 – 308/26 धारा 303(2) BNS बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया।

  वाहन चोरी की घटनाओ के शीघ्र अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया,  सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस को घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटेज प्राप्त हुई। 

जिसके संबंध में मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01/08/2026 को महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल अभियुक्त राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देहरादून के अन्य स्थानों में भी वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाना बताया गया, अभियुक्त की निशान देही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दो पहिया वाहनों सहित कुल 11 दो पहिया वाहनो को बरामद किया गया। बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी करने पर उक्त वाहनो में से 02 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ है, जिनके संबंध में संबंधित थानो पर अभियोग पंजीकृत है।  बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी की जा रही है।  अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*पूछताछ का विवरण*

  पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्त घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है तत्पश्चात मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।  घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता है।  आज अभियुक्त घटना में चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में देहरादून आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1-  राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल निवासी देवतम पट्टी सितोंस्यू पौड़ी गढ़वाल, उम्र – 22 वर्ष।
*हाल पता* – गुलाब बाग थाना कनखल हरिद्वार।)

*बरामदगी विवरण*

1- वाहन सं0 UK07AV-6097
*(संबंधित मु0अ0सं0 306/2026, थाना रायपुर)*

2-  वाहन सं0 UP14DJ-3598
*(संबंधित मु0अ0सं0 308/2026 थाना रायपुर)*

3- वाहन सं0- UK07BJ- 7540 *(संबंधित मु0अ0सं0 295/2026 थाना नेहरू कॉलोनी)*

4- वाहन सं0 UK16A-5239

5- वाहन सं0 UP32JR- 2520 *(संबंधित मु0अ0सं0 121/2026 कोतवाली डालनवाला)*

6- वाहन सं0 UK07AU- 4060 *(संबंधित मु0अ0सं0 254/2026 थाना नेहरू कॉलोनी)*

7-  वाहन सं0- UK07BE- 2512

8- वाहन सं0- UK07AZ- 6431

9- वाहन सं0- UP11Z-5490

10- वाहन सं0 UK07BD- 1109

11- वाहन सं0 UK07DD- 3490

*(अन्य बरामद वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। )*

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
2-  व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर
3-  उ0नि0 दीपक कुमार, चौकी प्रभारी मालदेवता
4- हे0कानि0 दीप प्रकाश
5-  हे0कानि0 प्रेम पवार
6- हे0कानि0 रविंद्र रावत
7- कानि0 नरेंद्र भंडारी
8-  कानि0 मुकेश कंडारी
9- कानि0 मनोज
10- कानि0 कमलेश सजवाण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!