सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल के निर्देशन में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

0
IMG-20260802-WA0006_copy_717x538

अमीषा भट्ट

बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच*सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में आयोजित बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 144 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।शिविर में 48 लोगों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 48 लोगों की मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 8 मरीजों के एक्स-रे एवं 25 लाभार्थियों की विभिन्न लैब जांच की गई।

17 किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। वहीं 39 महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 48 लाभार्थियों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। पांच लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई।

साथ ही 33 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा 6 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि 2 अगस्त को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता, फिजिशियन डॉ. कुलदीप राणा, डेंटल सर्जन डॉ. अनुराग सक्सैना तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन सिंह रावत ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!