एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत 11 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल
अमीषा भट्ट
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 37 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 11 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस द्वारा कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुस्कान (21 वर्ष) पत्नी सोनू, निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 37 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाई थी और उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रही थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय अन्य नशा तस्करों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह वर्ष 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल जा चुकी है। इस बार उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, कांस्टेबल रजनीश, महिला कांस्टेबल रुचिता डोभाल और पीआरडी जवान आनंद सिंह शामिल रहे।
बरामद सामग्री:
37 ग्राम स्मैक बरामद
अनुमानित कीमत 11.10 लाख रुपये
एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त
महिला आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुकी
अन्य नशा तस्करों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी।
अमीषा भट्ट
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत 11 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल
देहरादून, 04 अगस्त। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 37 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 11 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।