डीएम डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश, समाधान दिवस में पहुंचीं 109 शिकायतें
अमीषा भट्ट
समाधान दिवस में पहुंचीं 109 शिकायतें, डीएम आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशदेहरादून, 04 अगस्त। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिला प्रशासन ने शिकायतों के समाधान को लेकर सख्त रुख अपनाया।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर निस्तारित की जा सकने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समाधान दिवस के दौरान कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिनकी शिकायतें बार-बार प्राप्त हो रही थीं।
इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ही समस्या को लेकर लोगों को बार-बार शिकायत दर्ज कराने की नौबत नहीं आनी चाहिए और विभागों को स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करना होगा।डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।जिला प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
