एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में गौरीकुण्ड पुलिस की कार्रवाई, 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260804-WA0030_copy_521x538

अमीषा भट्ट

शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अजय सैनी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र श्री राम सिंह, निवासी ग्राम बिंदु खेड़ा, पोस्ट सईद नगर, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल No.1) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 34/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।*​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1- ​आरक्षी अर्जुन सिंह 2- आरक्षी सुल्तान सिंह3- ​होमगार्ड शिव लालसमस्त चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!