एसएसपी श्वेता चौबे की निगरानी में अलगाड़ पुल के पास भूस्खलन से एनएच-507 बाधित, मार्ग खोलने का कार्य जारी
अमीषा भट्ट
मार्ग सूचनाजनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत एनएच-507 पर अलगाड़ पुल के समीप पहाड़ी से मलवा एवं पत्थर आने के कारण मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।
मार्ग को सुचारु करने हेतु टिहरी पुलिस द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर मलवा हटाने का कार्य कराया जा रहा है।
मार्ग खुलने तक सभी वाहन चालकों एवं यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
