कांवड़ मेले में ड्रोन से होगी सफाई व्यवस्था की निगरानी, रियल-टाइम एक्शन लेगा नगर निगम
अमीषा भट्ट
नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने कांवड़ मेला 2026 में ड्रोन आधारित निगरानी व्यवस्था को और अधिक उन्नत बनाया है।
ड्रोन पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी कर झाड़ियों, डिवाइडरों, बैरिकेडिंग के पीछे या भीड़ के बीच पड़े कूड़े की पहचान कर उसकी फोटो और जियोटैग लोकेशन कंट्रोल रूम व विशेष व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही संबंधित सफाई निरीक्षक और टीम मौके पर पहुंचकर सफाई कर रही है तथा कार्य पूरा होने के बाद उसकी फोटो भी साझा की जा रही है। ड्रोन के जरिए आवारा पशुओं की मौजूदगी, भीड़ का घनत्व, डस्टबिन की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की भी निगरानी की जा रही है।
नगर निगम का कहना है कि पिछले वर्ष के अनुभव के आधार पर इस बार प्रणाली को और स्मार्ट बनाया गया है, जिससे शिकायतों का निस्तारण पहले की तुलना में अधिक तेजी और पारदर्शिता के साथ हो रहा है।
