मंत्री मदन कौशिक 9 अगस्त को चम्पावत दौरे पर, आपदा, आयुष और पंचायत विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक

0
IMG-20260806-WA0022_copy_773x538

अमीषा भट्ट

मा0 मंत्री श्री मदन कौशिक का 9 अगस्त को चम्पावत का दौरा, आपदा और पंचायती राज सहित कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे*उत्तराखण्ड सरकार के पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री श्री मदन कौशिक दिनांक 09 अगस्त 2026 (रविवार) को चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मंत्री जी सुबह 11:30 बजे जनपद पिथौरागढ़ से कार द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस, चम्पावत पहुँचने के बाद, वे दोपहर 2:15 बजे वहाँ से कलक्ट्रेट भवन के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे कलक्ट्रेट भवन, चम्पावत पहुँचकर माननीय मंत्री जी आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे आयुष विभाग तथा दोपहर 3:30 बजे पंचायत विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएँगी, जहाँ वे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।समीक्षा बैठकों के समापन के उपरांत मा0 मंत्री अपराह्न 4:00 बजे कलक्ट्रेट भवन, चम्पावत से रुद्रपुर, उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!