कैबिनेट मंत्री खजान दास ने मन्नुगंज और रिस्पना क्षेत्र का किया निरीक्षण, नदी किनारे बसे लोगों की सुरक्षा का लिया जायजा

0
IMG-20260806-WA0020_copy_578x538

अमीषा भट्ट

काबिना मंन्त्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एंव रिस्पना का भ्रमणलगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगो की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक काबिना मंन्त्री खजानदास ने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड एंव अन्य नदी नालो के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर लोगो का हाल चाल जाना तथा स्थानीय लोगो से बात-चीत कर जलस्तर बढनें की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रो से सम्पर्क में रहने की अपील की।

श्री दास ने मानसूनकाल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड़ मे रहने तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिये।

मंन्त्री श्री दास ने जनमानस से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे सम्पर्क करे वे जन मानस की सेवा एव समस्याओं के समाधान के लिये चौबीसो घंन्टे तत्पर है मंन्त्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, वर्षा से हुए नुकसान एवं संभावित जोखिम भरे स्थानो की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक गढवाल मण्डल विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, महामंन्त्री भाजपा अंकुर जैन सहित अनेक स्थानीय लोग साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed