जन-जन तक पहुंच रही योजनाएं, मा मुख्यमंत्री के विजन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आयोजित हुए बहुद्देशीय शिविर

0
IMG-20260825-WA0034_copy_717x538

अमीषा भट्ट

चम्पावत 25 अगस्त 2026 सूवि।

देवीधुरा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित, अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने पर जोर

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के सुदूरवर्ती एवं अंतिम छोर पर बसे नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के ध्येय से विकास खंड पाटी के सुप्रसिद्ध वराही मंदिर, देवीधुरा परिसर में एक भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।


इस शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, बाल विकास, उद्योग, पशुपालन, उद्यान, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, शिक्षा तथा ग्राम्य विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल स्थापित कर आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी सेवाओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
शिविर के आयोजन से स्थानीय ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया तथा 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।


राजस्व विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 32 प्रमाण पत्र निर्गत किए, जबकि कृषि विभाग द्वारा पात्र किसानों को 5 कृषि यंत्र किट वितरित की गईं।


इसके अतिरिक्त, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 26 बीपीएल एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनाए गए तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 पेंशन आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस दौरान उप जिलाधिकारी पाटी श्रीमती नीतू डांगर द्वारा शिविर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशा मुक्ति की भावपूर्ण शपथ भी दिलाई गई।

इस शिविर में अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिला सेवायोजन अधिकारी आर के पंत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी गणेश सिंह सहित क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वराही मंदिर समिति के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!