प्रीतम सिंह और वैभव वालिया को 500 से अधिक महिलाओं ने बांधी राखी, मोहब्बेवाला में सजा भव्य रक्षा सूत्र महोत्सव

0
IMG-20260825-WA0087_copy_583x538

अमीषा भट्ट

*मोहब्बेवाला में भव्य ‘रक्षा सूत्र महोत्सव’, 500 से अधिक महिलाओं ने वैभव वालिया व प्रीतम सिंह को बांधी राखी*

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के मोहब्बेवाला वार्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा भव्य ‘रक्षा सूत्र महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं ने वैभव वालिया एवं प्रीतम सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सम्मान के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया।

मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आज आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लेकर चीनी और रसोई की अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर गृहणियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही महिलाओं एवं परिवारों को राहत देने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि, “रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मातृशक्ति ने जिस स्नेह और विश्वास के साथ उन्हें राखी बांधी है, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण है। यदि मातृशक्ति का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है, तो धर्मपुर के विकास को महिला केंद्रित और जनकल्याणकारी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और आत्मनिर्भरता के साथ-साथ उनके सुझावों को विकास की योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। वैभव वालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं एवं बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास देने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, श्याम सिंह बिष्ट, पीयूष गौड़, नानक चंद, मंजू त्रिपाठी, डिंपल सिंह, सीताराम नौटियाल, मोहन गुरुंग, सीमा छेत्री, अमन सिंह, आयुष सेमवाल, नीना थापा, कुसुम, रेहाना परवीन, बीना, जूली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कांग्रेस कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!