हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की आक्रोश रैली, सूरत सिंह नेगी पर दर्ज मुकदमों को बताया फर्जी

0
Screenshot_20260827_205133_WhatsApp_copy_953x538

अमीषा भट्ट

सूरत सिंह नेगी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि रायपुर में सूरत सिंह नेगी के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। रावत के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता जब खनन, भू-माफिया, शराब माफिया और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हैं, तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न झुकेंगे और न टूटेंगे, बल्कि संघर्ष जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!