रुड़की: 17 हजार रुपये और वीडियो बनाने के विवाद में दोस्तों ने की थी कपिल की हत्या, दोनों गिरफ्तार

0
arapa-garafatara_a1623d9b07d95a96532479e435828515_copy_956x538

अमीषा भट्ट

23 अगस्त को टिकौला कलां गांव में रजवाहे के पास एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी।
कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां रजवाहे में मिले कपिल(40) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह 15 हजार 700 रुपये के लेनदेन और मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।

बता दें कि बीते 23 अगस्त को कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली थी कि टिकौला कलां गांव में रजवाहे के पास एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। बाद में मृतक की पहचान कपिल पुत्र मेघपाल, निवासी ग्राम टिकौला कलां, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई।

मामले में मृतक के भाई अमित कुमार की तहरीर पर सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के जटौल निवासी रितिक और उसके साथी दीपक के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश और एसपी देहात व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के देखरेख में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मैनुअल इनपुट जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने 27 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!