डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेपाल आपदा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन-यज्ञ में की प्रार्थना

0
IMG-20260907-WA0039_copy_717x538

अमीषा भट्ट

ऋषिकेश विधानसभा के आईडीपीएल क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर में नेपाल में आई भीषण त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं लापता लोगों की सकुशलता की कामना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेपाली समाज की ओर से शांति पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने नेपाल में आई भीषण आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में भारत सरकार और देश की जनता नेपाल के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

डॉ. अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आपदा की इस घड़ी में नेपाल को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विभिन्न माध्यमों से कई चरणों में नेपाल को आवश्यक आपदा राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। भारत सदैव अपने पड़ोसी और मित्र राष्ट्र नेपाल के साथ सहयोग एवं सहायता के लिए तत्पर रहा है।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की मृत्यु तथा बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की इस हृदयविदारक घटना के बाद नेपाल सरकार द्वारा राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी नेपाल के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा प्रभावित परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक संबंध हैं। ऐसे समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना हमारी साझा मानवीय एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, अरविंद चौधरी, माया घले, सुंदरी कंडवाल, शिवकुमार गौतम, राजपाल ठाकुर, प्रताप राणा, रमेश चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेपाली समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!