डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने डॉ. मोहन भागवत के जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

0
IMG-20260911-WA0034_copy_717x538

अमीषा भट्ट
ऋषिकेश : 11 सितंबर 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, शुभांकित रावत, हरपाल राणा, बॉबी रांगड़, कुंवर सिंह तड़ियाल, नरेंद्र वर्मा, नवनीत सिंह, पशुपति गैरोला, पुरुषोत्तम रतूड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!