UCADA के सीईओ सी. रविशंकर के नेतृत्व में 15 सितंबर से चारधाम हेली सेवा शुरू
अमीषा भट्ट
स्लग :—चारधाम हेली सेवा शुरू*
एंकर :– मानसून सीजन के चलते अस्थायी रूप से बंद की गई चारधाम हेली सेवाएं अब एक बार फिर सुचारू होने जा रही हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 सितंबर 2026 से केदारनाथ धाम की हेली शटल सेवा के साथ चारों धामों की चार्टर हेली सेवाएं शुरू होंगी। इसके अलावा हेमकुंड साहिब के लिए भी हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू की जाएगी।
UCADA के मुताबिक, पहले चरण में 15 से 30 सितंबर तक की हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग 7 सितंबर को IRCTC के जरिए शुरू की गई थी। बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों में करीब 8 हजार 900 टिकट बिक गए। अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आगे की टिकट बुकिंग चरणबद्ध तरीके से खोली जाएगी।
1 से 15 अक्टूबर तक की यात्रा के टिकट 22 सितंबर को सुबह 11 बजे IRCTC वेबसाइट पर लाइव किए जाएंगे। इसके बाद हर 15 दिन के अंतराल पर अगले चरण की टिकट बुकिंग खोली जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा की तैयारी और टिकट बुक करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
